


फ्री फोटो कन्वर्टर । Photo ka Format Change Kare
अपनी फ़ोटो को JPG, PNG, SVG या PDF में आसानी से बदलें। Canva के फ्री ऑनलाइन फोटो कन्वर्टर से अपनी फ़ोटो को सही फ़ॉर्मेट में कन्वर्ट करें, चाहे सरकारी काम के लिए ऑनलाइन फ़ॉर्म भरना हो, WhatsApp पर शेयर करना हो या प्रिंट करना हो। हर प्लेटफ़ॉर्म और प्रोजेक्ट के लिए सही फ़ॉर्मेट पाएं, बिना क्वालिटी खोए।
या इसे यहाँ ड्रॉप करें
Canva के अपलोड फ़ॉर्मेट और ज़रूरी चीज़ों के बारे में जानें. हमारी गोपनीयता नीति में देखें कि हम आपके कॉन्टेंट का उपयोग कैसे करते हैं.
यह फोटो कन्वर्टर टूल्स आज़माएँ
फोटो आदि को एडिट और कन्वर्ट करें। आपके लिए आवश्यक सभी फ़ोटो एडिटिंग टूल्स!
फ़ोटो कन्वर्ट कैसे करें | Photo Ka Format Kaise Change Kare
1
अपनी फ़ोटो अपलोड करें
"फाइलें अपलोड करें" बटन पर क्लिक करें या अपनी फ़ाइलों को आसानी से ड्रैग और ड्रॉप करें।
2
डिज़ाइन एडिट करें
हमारे आसान एडिटर का उपयोग करके अपनी फाइल में जल्दी टच-अप करें।
3
फ़ोटो डाउनलोड करें
फ़ोटो को अपने मनपसंद फ़ॉर्मेट (JPG, PNG, PDF या SVG) में डाउनलोड करके कन्वर्ट करें।

Aasani se photo ka format change kare
आमतौर पर, अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर अलग-अलग फ़ोटो फ़ॉर्मेट की ज़रूरत होती है। आधार या पासपोर्ट की फ़ोटो ऑनलाइन अपलोड करनी हो तो छोटी साइज़ के लिए JPG चाहिए। वहीं कुछ वेबसाइट्स पर आधार कार्ड PDF में अपलोड करना पड़ता है। अब आपकी फ़ोटो को ज़रूरी फ़ॉर्मेट में कन्वर्ट करने के लिए (photo ka format change kare) एक से ज़्यादा टूल्स की ज़रूरत नहीं। Canva के ऑनलाइन फोटो कन्वर्टर से JPG, PNG, HEIC/HEIF, WebP और SVG को JPG (JPEG format me photo banaye), PNG, SVG या PDF (photo ko PDF mein convert karen) में बस कुछ क्लिक में बदलें। इतना ही नहीं, आप फ़ोटो ट्रांसलेटर से अलग-अलग फ़ॉर्मेट की फ़ोटो में से टेक्स्ट को ट्रांसलेट भी कर सकते हैं!

Photo ko JPG, PNG, PDF ya SVG mein convert kare
फ़ॉर्मेट सही हो तो फ़ोटो हर जगह काम आती है। WhatsApp पर दिवाली या हल्दी का निमंत्रण कार्ड भेजना हो तो JPG (photo ko JPG me convert karen) सबसे सही है क्योंकि फ़ाइल साइज़ छोटी रहती है और शेयरिंग आसान हो जाती है। वेब ग्राफ़िक्स, इलस्ट्रेशन या टी-शर्ट प्रिंटिंग के लिए पीएनजी (photo ko PNG banaye) सही रहता है क्योंकि इसमें ट्रांसपेरेंट बैकग्राउंड मिलता है जिससे डिज़ाइन को किसी भी बैकग्राउंड के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। क्लाइंट को पोर्टफ़ोलियो भेजना हो तो PDF Standard चुनें (photo ko PDF me convert kare), सारा काम एक फ़ाइल में ऑर्गनाइज़ रहता है और एडिटिंग से सुरक्षित भी रहती है। शादी के कार्ड या सेल्स पोस्टर को हाई क्वालिटी में प्रिंट करने के लिए PDF प्रिंट चुनें (photo ko PDF mein convert karen)। और अगर लोगो या ग्राफ़िक्स को फ्लेक्स या बैनर पर प्रिंट करना हो तो SVG (photo ko SVG file me convert kare) सबसे बेहतर है, चाहे कितना भी बड़ा प्रिंट करें, क्वालिटी बरकरार रहती है।

सिर्फ़ फ़ोटो कन्वर्ट नहीं एडिट भी करें
फ़ॉर्मेट बदलने के साथ फ़ोटो को और आकर्षक भी बनाना है? फ़ोटो कन्वर्ट करने से पहले Canva के फ़ोटो एडिटर का पूरा इस्तेमाल करें। फ़ोटो थोड़ी धुंधली लग रही है तो ब्राइटनेस और सैचुरेशन एडजस्ट करके रंगों को निखारें। इफ़ेक्ट्स लगाकर फ़ोटो को नया रूप दें। ग्राफ़िक्स और टेक्स्ट जोड़कर अपना मैसेज और मज़बूत बनाएं, चाहे Instagram स्टोरी हो या WhatsApp स्टेटस। Canva के वन-क्लिक फ़ोटो बैकग्राउंड हटाएं फ़ीचर से अपनी किसी भी फ़ोटो का बैकग्राउंड रिमूव करके अव्यवस्था मिटाएं। Canva का फोटो एडिटर फ्री HD फोटो कन्वर्टर (photo ko HD me kaise convert kare) भी देता है जिससे फ़ोटो की क्वालिटी बढ़ा सकते हैं। एडिटिंग से लेकर कन्वर्ज़न तक, सब एक ही जगह पर करें।
फ़ोटो का फ़ॉर्मेट कैसे कन्वर्ट करें | Photo ka format kaise change kare
Canva लॉन्च करें
अपने मोबाइल या डेस्कटॉप पर Canva खोलें और नया प्रोजेक्ट शुरू करें।अपनी फ़ोटो अपलोड करें
जिस फ़ोटो को कन्वर्ट करना है उसे ड्रैग और ड्रॉप करके एडिटर में लाएं। आप JPG, PNG, HEIC/HEIF, WebP और SVG फ़ॉर्मेट की फ़ोटो अपलोड कर सकते हैं। कई फ़ोटो कन्वर्ट करनी हैं तो हर फ़ोटो को अलग पेज पर ड्रॉप करें।फ़ोटो एडिट करें
फोटो एडिटर से अपनी फ़ोटो को और बेहतर बनाएं। ज़रूरत के हिसाब से फ़ोटो को सीधा करें(नए टैब या विंडो में खुलता है), क्रॉप(नए टैब या विंडो में खुलता है) या रोटेट करें। ब्राइटनेस या सैचुरेशन एडजस्ट करें या एक क्लिक में फ़ोटो की क्वालिटी बढ़ाएं(नए टैब या विंडो में खुलता है)। इफ़ेक्ट्स और फ़ोटो फ़्रेम लगाएं(नए टैब या विंडो में खुलता है) या टेक्स्ट और ग्राफ़िक एलिमेंट्स जोड़कर फ़ोटो को और भी आकर्षक बनाएं। Pro यूज़र्स बैकग्राउंड रिमूवर से फ़ोटो का बैकग्राउंड भी हटा सकते हैं।फ़ोटो कन्वर्ट करें | Photo ko JPG, PNG, PDF aur SVG mein convert karen
एडिटिंग के बाद “शेयर करें” पर क्लिक करें और “डाउनलोड करें” चुनें। ड्रॉपडाउन मेन्यू में JPG, PNG, PDF और SVG में से ज़रूरत के हिसाब से सही फ़ॉर्मेट चुनें। हर फ़ॉर्मेट की अपनी खासियत है, जैसे Instagram पोस्ट(नए टैब या विंडो में खुलता है) के लिए JPG (JPEG format me photo banaye) सबसे सही रहता है क्योंकि फ़ाइल साइज़ छोटी होने के बावजूद विज़ुअल्स हाई क्वालिटी के रहते हैं, लोडिंग तेज़ होती है और कम डेटा इस्तेमाल होता है। “डाउनलोड करें” पर क्लिक करें और फ़ोटो कन्वर्ट हो जाती है।अपनी फ़ोटो शेयर करें
कन्वर्ट की हुई फ़ोटो को कहीं भी इस्तेमाल करें। ईमेल में अटैच करें, नई Canva डिज़ाइन में जोड़ें या क्लाउड में सेव करें। छोटी फ़ाइल साइज़ की वजह से स्टोरेज स्पेस की चिंता भी नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अपनी फ़ोटो अपलोड करें और ड्रॉपडाउन मेन्यू से SVG फ़ॉर्मेट चुनकर डाउनलोड करें पर क्लिक करें। Pro सब्सक्रिप्शन से JPG, PNG या PDF को SVG यानी स्केलेबल वेक्टर ग्राफ़िक्स (photo ko SVG file me convert kare) में कन्वर्ट कर सकते हैं। वेक्टर में कन्वर्ट करने का फ़ायदा यह है कि साइज़ चाहे कितना भी बड़ा करें, HD क्वालिटी बरकरार रहती है। वेब ग्राफ़िक्स के लिए यह सबसे सही फ़ॉर्मेट है।
JPG, PNG, HEIC/HEIF और WebP फ़ोटो कन्वर्ट करने के लिए ये ज़रूरी है:
- फ़ाइल साइज़ 25MB से कम हो
- टोटल पिक्सल 100 मिलियन (चौड़ाई x ऊंचाई) से ज़्यादा न हो
- WebP के लिए फ़िलहाल सिर्फ़ स्टैटिक फ़ोटो सपोर्टेड हैं